बीकानेर: नापासर में आमजन सहायता शिविर को लेकर दिखा उत्साह, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान
नापासर नगर पालिका परिसर में शनिवार को आयोजित आमजन सहायता शिविर में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका नापासर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जनआधार नामांकन एवं संशोधन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ज