गोरखपुर: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा करने का आरोप, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
गोरखपुर के चिलुआताल थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामप्रसाद पुत्र स्वर्गीय बुद्धू, निवासी राजी एकला नंबर-1, थाना गुलरिहा, हाल पता हरनईया टोला, जंगल डुमरी