भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी- राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु भू-स्थानिक दृष्टिकोण का सफल समापन हुआ
भीलवाड़ा। संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा के भू-सूचनाविज्ञान विभाग द्वारा “राष्ट्रीय सुरक्षा हेतु भू-स्थानिक दृष्टिकोण: एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) – उत्तर क्षेत्रीय केंद्र द्वारा प्रायोजित किया गया था।