कोईलवर: कोईलवर प्रखंड में धनतेरस पर बाजारों में रौनक, खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़
धनतेरस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के बाजारों में भारी चहल-पहल देखी गई। सुबह से ही लोग खरीददारी के लिए घरों से निकल पड़े और शाम तक बाजारों में भीड़ बनी रही। वर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं लक्ष्मी–गणेश की मूर्तियों की खरीददारी भी पूरे दिन चलती रही। महिलाओं मैं सोने चांदी बर्तन पूजा सामग्री और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की।