सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत आज टी.पी. नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, कोरबा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्नेह सदन, कोरबा में निवासरत वृद्ध कमला बाई को सम्मानित किया गया। उन्हें श्रवण यंत्र एवं छड़ी प्रदान की गई। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर कमला बाई के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान दिखाई दी।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_की_कहानी
#सेवा_संकल्प_अभियान
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh