दादरी: कासना क्षेत्र से पुलिस ने गाड़ी से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए गाड़ी से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से तरुण, आशु व यश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों द्वारा स्कॉर्पियो कार से कुचलकर एक युवक की निर्मम हत्या की गई थी। अभियुक्तों को आज जेल भेजा गया है।