फारबिसगंज: फारबिसगंज थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
फारबिसगंज थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी राहुल अंसारी उर्फ राजाउल अंसारी बताया जाता है जो स्थानीय रामपुर के भजनपुर निवासी शहादत अंसारी का पुत्र है। घर में अकेली बच्ची के साथ छेड़खानी आदि के मामले में पीड़ित मां के द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।