फारबिसगंज: हिंगना औराही में आंगन में पशु चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पिता व पुत्री घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंगना औराही वार्ड संख्या 9 में आंगन में पशु चले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पिता व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों पिता व पुत्री का इलाज किया जा रहा है.