फारबिसगंज: लहसनगंज गांव से एक किशोर लापता परिजन ने दीया सिमराहा थाने में आवेदन
फारबिसगंज प्रखंड के लहसनगंज गांव के निवासी अजय मंडल का 13वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बीते रविवार की सुबह से घर से लापता है।परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।इससे परिजन सदमे में है।इस संबंध में लापता किशोर नीतीश के चाचा नीरज कुमार भारती ने सिमराहा थाना में एक लिखित आवेदन देकर लापता नीतीश की खोजबीन के लिए गुहार लगाई है