फारबिसगंज: सहवाजपुर में जलावन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहवाजपुर में जलावन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला के सर में गहरी चोट लगने के कारण सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया है.