फारबिसगंज: माध्यमिक विद्यालय सोनापुर के प्रधानाध्यापक किए निलंबित
माध्यमिक विद्यालय सोनापुर के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देने का मामला प्रकाश में आया है.साथ ही यह आदेश शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा निर्गत जांच प्रतिवेदन के आधार पर किया गया है.जानकारी अनुसार एक हजार रुपए की अवैध वसूली के आरोप में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया है.वहीं प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने अपने ऊपर लगाएं गए आरोप को बेबुनियाद बताया है.