अशोक नगर: कलेक्टर का निराला अंदाज: जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान, साइकिल से पहुँचकर दिया जल संरक्षण का संदेश
अशोकनगर में गंगा दशमी पर्व के अवसर पर सोमवार सुबह 7 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट से साइकिल चलाकर पछाड़ी खेड़ा स्थित तुलसी सरोवर तालाब पहुंचकर श्रमदान किया और अधिकारियों के साथ तालाब में फैली गंदगी व कचरे को साफ कराया। अभियान की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट से हुई।