निम्बाहेड़ा: कनेरा पुलिस ने अफीम तस्करी पर की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल 2 किलो 150 ग्राम अफीम किया जब्त
चित्तौड़गढ़ जिले की कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने काले रंग की बिना नंबर की महिंद्रा थार जीप में अफीम तस्करी करते हुए आरोपी भंवरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया है। भंवरलाल मध्य प्रदेश के नीमच जिले में तस्करी के मामले में वांछित था। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के के निर्देशन में कार्रवाई हुई।