निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में समाजवादी पार्टी के सांसद के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में महाराणा सांगा के खिलाफ दिए गए विवादित बयान का विरोध तेज हो गया है। मेवाड़ प्रेस क्लब ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है।निम्बाहेड़ा में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम सोमवार को दोपहर ढाई बजे एक ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन को उन्होंने उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को सौंपा।