पचरुखी: पचरुखी से कुंभ स्नान के लिए प्रमुख ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पचरुखी प्रमुख तारा देवी ने शनिवार की देर संध्या हरी झंडी दिखाकर तीर्थराज प्रयाग के लिए दो बसों को रवाना किया। प्रमुख ने सभी 120 तीर्थ यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया और सुखद सफल तीर्थ यात्रा हेतु शुभकामनाएं दिए।प्रमुख तारा देवी ने तीर्थ राज प्रयाग की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़े भाग्यशाली हैं वे लोग जिन्हें कुंभ स्नान का अवसर मिल रहा है।