बगोदर: जीटी रोड, गैडा संतरूपी के पास कार की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड गैडा के पास शनिवार को कार ने रोड पास कर एक किशोर अपनी चपेट में ले लिया।घटना से किशोर गंभीर रूप घायल हो गया।सुचना मिलने पर बगोदर पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं और उसे ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां उसे प्राथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए अन्यंत्र रेफर कर दिया गया।घायल किशोर का नाम सनी कुमार है।