अशोक नगर: रांठ गांव में विकलांग की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी-कलेक्टर से न्याय की मांग
शोकनगर शाढ़ौरा तहसील के ग्राम रांठ में एक विकलांग व्यक्ति ने अपनी जमीन पर दबंगईपूर्वक कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पीड़ित रामनारायण कुशवाह ने एसपी और कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक उसकी 1.665 हेक्टेयर जमीन पर गंगाराम अहिरवार ने कब्जा कर लिया।