डिंडौरी: विदयपुर खाम्ही गांव के वाहन मालिकों ने तूफान वाहन का परमिट दिलवाने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के विदयपुर खाम्ही गांव के वाहन मालिकों ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर तूफान वाहन का परमिट दिलवाने को लेकर गुहार लगाई। दरअसल वाहन मालिकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में तूफान वाहन (11+1)ग्रामीण सेवायान नियम में है जो वर्षो से चला आ रहा है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर परमिट दिलवाने के गुहार लगाई।