मेजा: मेजा पुलिस का बड़ा एक्शन: 110 ग्राम अल्प्राजोलम के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मेजा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज सोमवार दोपहर करीब 01:30 के आसपास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समहन के पास से इसरार खां (35 वर्ष) निवासी भसुन्दर कलां को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।