बिछिया: बम्हनी बंजर के देवगांव में सोफे में छिपा कोबरा सांप, रात 10 बजे सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
बम्हनी बंजर नगर के समीप ग्राम देवगांव में शुक्रवार,11 सितंबर की देर रात करीब 10 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक घर के सोफे में कोबरा सांप जा छिपा। घर के लोगों की नजर सांप पर पड़ी तो उन्होंने बिना जोखिम उठाए तत्काल स्थानीय सर्प मित्र अर्पित हरदहा को सूचना दी। सर्प मित्र ने कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है l तब जाकर राहत की सांस ली l