मुज़फ्फरनगर: इंस्टाग्राम फ्रेंड ने OYO होटल में अतरंग पलों की वीडियो युवती के पति को भेजी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
बुढ़ाना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के द्वारा एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि इंस्टाग्राम फ्रेंड ने उसे मोहब्बत का सब्ज बाग दिखाकर हवस का शिकार बना लिया और ओयो होटल में ले जाकर उसकी अतरंग पलों की वीडियो बना ली और उसकी वीडियो को उसके पति को ही इंस्टाग्राम फ्रेंड ने व्हाट्सएप पर भेज दी ताकि पति पत्नी में तलाक हो जाए।