पैलानी: गड़रिया गांव में शराब की दुकान के सेल्समैन ने 4 लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Pailani, Banda | Aug 21, 2024 बांदा के जसपुरा क्षेत्र के गड़रिया गांव में जगदीश नाम के शराब की दुकान के सेल्समैन से इसके गांव के रहने वाले एक परिवार के 4 लोगों ने मारपीट की। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जगदीश ने बताया की 19 अगस्त को गांव के रहने वाले सौखीलाल को जब मैने उधार शराब नही दी तो उसने गाली दी और फिर परिवार के साथ मिलकर उसने मारपीट की।