बहादुरपुर: पुरा मथाना गांव में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूरा मथाना गांव में दो पक्ष में रास्ते को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें दोनों ही शिकायतकर्ताओं ने एक दूसरे पर गली गलौच करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों की फरियाद के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।