गोंडा: कलेक्ट्रेट सभागार में 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Gonda, Gonda | Feb 8, 2024 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा को लेकर डीएम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगामी 11 फरवरी को जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। जहां पर कुल 11616 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है।