कैराना: नाल गांव में शराब पीकर अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट, करीब छह लोग हुए घायल
कांधला थाना क्षेत्र के नाला गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग घर के बाहर शराब पीकर अभद्रता कर रहे थे, जिसका विरोध किया तो लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में परिवार के करीब छह लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।