डिंडौरी: मंडला में ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत पर आक्रोशित डिंडौरी एनएसयूआई ने किया धरना प्रदर्शन
डिंडौरी की रानी अवंती बाई चौराहा में एनएसयूआई पदाधिकारी और छात्रों मंडला मे ऑक्सीजन की कमी से मरीज की मौत से आक्रोशित होकर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रविवार दोपहर 2:30 धरना प्रदर्शन किया। दरअसल डिडौरी अस्पताल की लचर व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं कि कमी से परेशान होकर एनएसयूआई के पदाधिकारी और छात्रो ने धरना-प्रदर्शन किया।