अमरोहा: अमरोहा में आत्मदाह से युवक को बचाने में सिपाही घायल, आंख में गया पेट्रोल, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज
Amroha, Amroha | Nov 14, 2026 अमरोहा में जमीन के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद ने उस वक्त हंगामे का रूप ले लिया, जब पुलिस के सामने ही एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। उसे बचाने के दौरान एक सिपाही की आंखों में पेट्रोल चला गया। वहीं, अगले दिन राजस्व टीम की कार्रवाई के दौरान दूसरे पक्ष ने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों मामलों में सरकारी कार्य में बाधा डालने सम