तिगरी मिनी कुंभ मेले में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए गजरौला पुलिस ने रास्तों पर रस्सियां लगाकर वाहनों को नियंत्रित करने की व्यवस्था की है, लेकिन कुछ बाइक सवार पुलिस की इस व्यवस्था को भी धता बता रहे हैं। बाइक सवार रस्सी उठाकर उसके नीचे से निकल रहे हैं।ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यातायात नियमों का पालन कब करेंगे लोग? पुलिस चाहे जितने इंतजाम कर ले, जब तक लोग खुद जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक व्यवस्था कैसे सुधरेगी?
Amroha, Amroha | Nov 14, 2026