गुना नगर: कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 220 शिकायती आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निराकरण के आदेश
गुना कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में 27 अगस्त को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 220 आवेदकों ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय सीमा तय कर निराकरण के आदेश दिए है। वन विभाग बैंक राजस्व स्वास्थ्य नगर पालिका ग्रामीण विकास पुलिस खाद्य विभाग पेंशन ऊर्जा विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदक पहुंचे।