गुना नगर: गुना जिला जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में हुआ कार्यक्रम भजनों पर जमकर नाचे कैदी
शासन के आदेश के क्रम में प्रदेश की सभी जिलों में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। गुना जिला जेल में भी जन्माष्टमी के उपलक्ष में कार्यक्रम हुआ। जिला जेलर अतुल सिंह ने बताया, भगवान कृष्ण की सुंदर झांकी लगाई गई। पूजन कर आरती की गई। नगर पालिका अध्यक्ष शामिल हुए। जन्माष्टमी उपलक्ष में हुए कार्यक्रम पर कैदियों भजन कीर्तन किए। श्री कृष्ण के भजनों पर कैदी जमकर नाचे।