गुना नगर: जिले में सहरिया जनजाति के लोगो को योजनाओं का लाभ और जानकारी देने गुना से जनजातीय कार्य विभाग ने प्रचार रथ को किया रवाना
जिले में सहरिया जनजाति के लोगों को योजनाओं का लाभ और जानकारी देने 27 अगस्त को कलेक्ट्रेट कार्यालय से जनजातिय कार्य विभाग ने प्रचार रथ को रवाना किया। जिला संयोजक भी सिसोदिया ने बताया, पांचो ब्लॉक में चयनित 64253 सहरिया पात्र लोग 429 बसहटो में निवास करते है। जिले में हितग्राही और अघोसंरचना की गतिविधियों में शत प्रतिशत सैचुरेशन के लिए कैंपों का आयोजन जारी है।