गुना नगर: कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में 220 आवेदनों का निराकरण करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
गुना जिले में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने 220 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में राजस्व, बैंक, वन, स्वास्थ्य, नगर पालिका, ग्रामीण विकास, पुलिस, खाद्य, पेंशन, ऊर्जा, और अनुसूचित जाति जनजाति विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।