गुना नगर: मुख्य बाजार कुम्भराज में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 24 से अधिक खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल, जांच हेतु भेजा
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुना जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से पनीर, मावा, दूध, दही, मैदा, बेसन, आटा, धनिया पाउडर, और सरसों तेल के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे। ये सैम्पल मेन बाजार कुम्भराज, न्यू सिटी कॉलोनी गुना, सदर बाजार फतेहगढ़, और औद्योगिक क्षेत्र गुना से लिए गए।