बल्देवगढ़: जटेरा गांव में कुएं में गिरे दो नीलगाय, एक की डूबने से हुई मौत; दूसरे को वन विभाग की टीम ने निकाला बाहर
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जटेरा गांव के एक ही कुएं में लगातार नीलगायों की मौत हो रही है।देखा जा रहा कि करीब दो सप्ताह पहले पांच नीलगाय उक्त कुएं में मृत अवस्था में मिले थे।जिस पर दो करंट लगने से मौत होना बताया गया।उक्त मामले में दो लोगो पर मामला दर्ज हुआ था। लगातार हो रही नीलगायों की मौत के मामले में अब लोगों के द्वारा उक्त मामले पर संशय जताया जा रहा।