बल्देवगढ़: अहार गांव के युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पुलिस में शिकायत दर्ज
अहार गांव निवासी एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई।जिसमें फरियादी भूपेंद्र पुत्र सुखदयाल अहिरवार के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कछियाखेरा गांव निवासी राजू वंशकार के द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज की गई। गाली गलौज करने से मना करने पर फरियादी के साथ मारपीट की गई।