बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ शासकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
बल्देवगढ़ शासकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर भारतीय भाषा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें कॉलेज प्राचार्य विजय शंकर प्रजापति ने बताया कि विभिन्न भारतीय भाषाओं के इतिहास पर व्याख्यान दिए गए।एवं विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा की भूमिका विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।