बल्देवगढ़: भेलसी में अवैध शराब विक्रय के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा भेलसी में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया।जिसमें बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस के द्वारा भेलसी में आरोपी कृष्ण पाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह बुंदेला उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से तीन लीटर अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया।