बल्देवगढ़: जटेरा गांव में कुएं में डूबने से दो नीलगायों की हुई मौत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
बल्देवगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत जटेरा गांव में एक ही कुएं में लगातार नीलगायों की डूबने से मौत हो रही है।जिसमें आज यह तीसरी घटना बताई जा रही है जिसमें दो नीलगाय कुएं में गिर गए।और पानी में डूबने से दोनों नीलगायों की मौत हो गई।एक नीलगाय को वन विभाग की टीम के द्वारा बाहर निकाल लिया गया है।वही कुएं में दूसरे नीलगाय के शव की तलाश की जा रही है।