बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाने में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
बल्देवगढ़ पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें बताया गया कि सभी लोग अपने-अपने धर्मों के त्योहारों को बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाएं।एवं आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि,रमजान, होली और अन्य त्योहारों को सभी लोग धूमधाम से मनाएं।किसी प्रकार से कोई उपद्रव ना करें। साथ ही धूम्रपान और नशा से दूर रहें।