कोंडागांव: बहला-फुसलाकर नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाले आरोपी को कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फरवरी 2024 में कोंडागांव थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। वहीं कोंडागांव कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका को इंदौर से दस्तयाब कर लिया गया है। वही अपहरणकर्ता आरोपी युवक अजय ठाकुर पिता कलीराम ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी नांदियाखेड़ा,तहसील फरसूद,जिला खंडवा (एमपी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।