पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया साइबर थाना ने साइबर फ्रॉड से ₹54,000 वापस कराया, पीड़ित ने जताया आभार
Purnea East, Purnia | Sep 8, 2026
पूर्णिया साईबर थाना के द्वारा साईबर फ्रॉड का 54,000/- रुपया वापस कराया गया।आवेदक अम्भा देवी के साथ 22.08.2026 को 54,000 रुपये की साईबर ठगी होने के बाद पीड़ित ने साईबर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए महज 15 दिनों के अंदर ठगी के 54000 की पूरी राशि आवेदक को सकुशल लौटा दिए गए.