महोबा एसपी प्रबल प्रताप सिंह द्वारा जनपद महोबा के विभिन्न थानाक्षेत्रों में तैनात ग्राम प्रहरियों/चौकीदारों की कार्यक्षमता बढ़ाने एवं पुलिस के सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। पुलिस लाइन महोबा में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों के कुल 48 ग्राम चौकीदारों को साइकिल प्रदान की गई।