बालाघाट: खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, गंदगी व बिना पंजीयन खाद्य कारोबार पर प्रकरण दर्ज
खाद्य सुरक्षा प्रशासन बालाघाट द्वारा शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बस स्टैंड स्थित महावीर जलपान गृह एवं किराना स्टोर के निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी, खराब किचन एवं दूषित वातावरण में खाद्य सामग्री का विक्रय पाया गया। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक