खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रालोपा प्रत्याशी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मतदान की अपील की
नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल ने आज मंगलवार को खींवसर में घर घर जाकर मतदाताओं से मतदान की अपील की । इस दौरान खींवसर में जगह जगह स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।