खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल 11 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद प्रचार-प्रसार थम जाएगा
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कल 11 नवंबर सोमवार को शाम छः बजे के बाद लाउडस्पीकर पर प्रचार प्रसार थम जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने रविवार को बताया कि खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान से 48 घंटे पर लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार पर पाबंदी लगा दी गई है।