खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना, 268 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग की और से आज सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान कल मंगलवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां प्रशिक्षण के बाद रवाना होगी। खींवसर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।