खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर उपखंड कार्यालय में चुनाव संबंधी समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी हरिसिंह शेखावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। और खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समीक्षा की गई।