खुरई: पंजाब नेशनल बैंक से पैसे निकालने के बाद किसान का थैला कटा, ₹50,000 चोरी, शहरी थाने में शिकायत दर्ज
Khurai, Sagar | Feb 25, 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाहर थैला काटकर 50 हजार रुपए चोरी का मामला सामने आया। पीड़ित किसान ने शाम 5 बजे शहरी थाने में की शिकायत। जानकारी देते हुए पीड़ित किसान जगदीश प्रसाद ने बताया कि जैसे ही वे बैंक से बाहर निकले किसी ने थैला काटकर 50 हजार रुपए निकाल लिए। इसकी शिकायत थाने में की है।