खुरई: क्षेत्र में हुई कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा, छात्रों को जूते-मोजे और स्वेटर उतरवाने के कारण हुई परेशानी
Khurai, Sagar | Feb 25, 2025 मंगलवार सुबह 9 बजे से बोर्ड की कक्षा 12 वीं का हिंदी का पेपर प्रारंभ हुआ। खुरई ब्लाक के कुल 11 केन्द्रों के 1902 परीक्षार्थियों में से 1894 ने दिया पेपर,8 रहे अनुपस्थित। वैसे तो सभी केन्द्रों पर परीक्षा ठीक से संचालित हुई लेकिन उत्कृष्ट विद्यालय में चैकिंग के नाम पर छात्राओं के जूते मोजे व स्वेटर उतरवाने से ठंड में पेपर देने में परेशानी हुई।