खुरई: गोलनी पंचायत के सरपंच ने अनाथ आदिवासी कन्या की शादी करवाई, पत्नी के साथ मंडप में किया कन्यादान
Khurai, Sagar | Feb 24, 2025 सोमवार को गोलनी पंचायत के सरपंच मनोज राय ने अपनी पंचायत की अनाथ आदिवासी कन्या की शादी अपने खर्च पर करवाई, इसमें मुड़िया पंचायत के सरपंच क्रोध विश्वकर्मा ने भी मदद की। दिनभर शादी के कार्यक्रम के बाद शाम लगभग 5 बजे हुई विदाई। दरअसल गोलनी पंचायत की करिश्मा आदिवासी के माता पिता के देहांत के बाद वह अकेली थी। अपनी पत्नी के साथ कन्यादान भी सरपंच ने किया।